कॉमर्स स्ट्रीम में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर 500 में से 494 अंक हासिल करने वाली जानवी गर्ग ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से सफलता की नई मिसाल कायम की है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल Model K.M. Sr. Sec. School बल्कि पूरे Tohana के लिए गर्व का विषय है तथा आने वाले समय में हजारों विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करती रहेगी।